
वल्लभनगर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन..यह रथ यात्रा 3 अप्रैल 2026 को संयुक्त भारतीय धर्म संसद के तत्वाधान में एवं मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ नरेश पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य मे एवं संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर जी महाराज कथा मर्मज्ञ के कुशल नेतृत्व में यह यात्रा प्रारंभ हुई , गौरवमई उपस्थिति सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा एवम् डॉ कैलाश परवाल सरल भक्त कवि एवं ग्रंथकार श्री कृष्णम एवं रामायण की उपस्थिति मे यह यात्रा जयपुर से टोंक होते हुए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन मध्यप्रदेश पहुंची,। 4 अप्रैल प्रातः 8 बजे महाकाल दर्शन कर भव्य मन्दिर निर्माण शीघ्र होने की कामना कर वहां से पंढरपुर के लिए रवानगी हुई,से वीर, पालना,बुरहानपुर ,इंदौर , ग्वालियर, होते हुए मथुरा पहुंचेगी।
आचार्य राजेश्वर जी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से श्री कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण की यात्रा द्वारकाधीश से मथुरा और द्वितीय चरण की यात्रा बद्री नारायण से मथुरा और तृतीय चरण की यात्रा में प्रथम भाग रामेश्वरम से पंढरपुर पूर्ण हुआ अब 3 अप्रैल जयपुर से पंढरपुर, से मथुरा पहुंचेगी इस इस यात्रा में अ.भा.सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री सुनील चौबीसा अत्रिश साथ मे रहेंगे।
यात्रा संयोजक नंदकिशोर ने बताया की शिवपुरी, कोलारस, लुकवासा, बदरवास, गुना, ब्यावरा पचौरा,सारंगपुर,शाजापुर होते हुए मथुरा प्रस्थान करेंगे। चौबीसा ने बताया कि जन्मभूमि मुक्त करने के लिए अब संपूर्ण देश में जन जागृति के साथ ही भागवत मंचों से सुनाई देगा जन्मभूमि मुक्ति का शंखनाद। मथुरा पहुंचने पर यात्रा का स्वागत श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई मे होगा पश्चात धर्म सभा होगी जिस पर सम्पूर्ण आन्दोलन पर चर्चा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।








Users Today : 12