Home » भींडर » कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता आवश्यक डॉ. रावत

कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता आवश्यक  डॉ. रावत

भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)। ब्लॉक भींडर के अंतर्गत  जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. नवीन आर्या एवं  जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव आमेटा  ने की।
प्रशिक्षण में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
डॉक्टर रावत ने कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता एवं नियमित उपचार के बारे में जानकारी दी डॉक्टर रावत ने कहा कि चिकित्सक के लिए रोगी का उपचार प्राथमिकता है और उसके लिए हर संभव प्रयास हम सब की जिम्मेवारी है।
उन्होंने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। साथ ही वीआईए किट के माध्यम से जांच कर संदिग्ध मामलों को हब सेंटर पर रेफर करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
इस प्रशिक्षण में कानोड़, खेरोदा, अकोला, हींता, लुणदा, निमड़ी, कानोड़, सवन, वाना सहित  जिला चिकित्सालय की महिला नर्सिंग ऑफिसर्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान डीपीसी  प्रशांत गुप्ता ने सर्वाइकल स्क्रीनिंग रजिस्टर में मरीजों का पूर्ण विवरण दर्ज करने एवं समय पर जिला स्तर पर रिपोर्टिंग करने के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र यादव , निवेदिता जोशी  एवं अन्य महिला नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?