
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया)!बांसडा उदयपुर जिले के ग्राम बांसड़ा में जय बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मेला 26 मार्च से शुरू होगा। मेले के शुभारंभ से पहले पंडित उदयलाल मेनारिया (निवासी करौली) के सान्निध्य में मेला स्थल पर विधिवत भूमि पूजन एवं हवन किया।
मेला स्थल स्थित हनुमान मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है तथा हनुमान जी की तस्वीर चबूतरे पर स्थापित की गई है। मंदिर से मेला ग्राउंड तक भव्य सजावट की गई है, इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया है। गांव के सभी मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया है और पूरे बांसड़ा गांव को भगवा रंग में रंग दिया गया है। मेले के दौरान तीनों दिनों तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 मार्च को भरत मेनारिया एवं तृषा सुथार, 27 मार्च को लेहरु दास वैष्णव तथा 28
मार्च को मधुबाला राव अपने सुरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी के लिए निशुल्क पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मेले में आकर्षण के रूप में इनामी योजना भी रखी गई है, इसमें ब्रेजा कार मुख्य इनाम के रूप में शामिल है। इसके लिए टिकट योजना चलाई जा रही है।
मेला स्थल पर करीब 300 से अधिक प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जहां विभिन्न प्रकार की दुकानें सज चुकी हैं। मनोरंजन के लिए चकरी, छोटे-बड़े झूले (डॉलर) सहित अन्य साधन भी उपलब्ध है। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस मेले में विशेष आकर्षण के रूप में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन भी किया जाएगा, इसमें भगवान श्रीराम अग्नि बाण से रावण का वध करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। गांव के कई युवा विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वहीं मेला अध्यक्ष मदन मेनारिया मेनारिया,संपूर्ण व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं।








Users Today : 5