
भींडर ,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!महिलाओं ने रखा दशा माता का व्रत:विधि विधान से की पूजा अर्चना, परिवार की खुशहाली की कामना
महिलाओं ने विधि-विधान से दशा माता की पूजा की और व्रत कथा सुनी। शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने अपने घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने एक दूसरे से आशीष लिया।
श्रद्धा से मनाया गया
शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों और पीपल के वृक्षों के नीचे महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की
दशा माता व्रत की सबसे प्रमुख परंपरा के अनुसार दशा का डोरा धारण करती है ।पूजन कर महिला पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दशा माता देवी पार्वती का ही एक स्वरूप हैं जिनका वाहन ऊंट है।
भींडर नगर में महिलाएं सजे धजे वस्त्र पहनकर दशा माता की पुजा अर्चना कर महिलाए दशामां से सुख समृद्धि की कामनाएं करती है।एंव नगर मे कहीं कहीं धार्मिक कार्यक्रमों मे भजनो पर महिलाए झुमती नजर आई।महिलाएं व्रत रखती है दशामां से जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना करतीं हैं ।
भींडर गुलाब नगर पिपलेश्वर महादेव दशा माता चौक पुरण भोई के घर के पास दशामाता 9 के दिन रात्रि जागरण होता है भजन संध्या के साथ दशम के दिन सुबह सभी महिलाएं दवाइयां विधि-विधान से पूजन करते हैं विधि विधान से और नाच गान होता है इस बार भक्तों के पुत्र प्राप्ति होने पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।








Users Today : 1