

दो साल पहले मिली डामरीकरण की स्वीकृति आज तक नहीं बनी गड्ढ़ो से हो रहे हैं हादसे
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया)!भींडर पंचायत समिति के हीता वडली- डोडियो का खेड़ा ,मोकजी का खेड़ा ,केदारिया संपर्क सड़क विगत पांच वर्षों से खस्ता हाल है वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी मौन है राणा प्रताप युवा मंडल हीताअध्यक्ष अवंतिलाल चौधरी ने बताया कि हीता वडली डोडियो का खेड़ा ,मोकजी का खेड़ा तक सड़क स्वीकृत हुए दो वर्ष हो गए हैं लेकिन सड़क पर आज भी डामर की जगह धूल मिट्टी और जानलेवा खड़डे हैं वर्षों से मार्ग खस्ताहाल है कई बार मांग और ज्ञापन के बाद सड़क की स्वीकृति हुई लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है हीता वडली से डोडियो का खेड़ा ,मोकजी का खेड़ा ,केदारिया तक का सफर तय करना किसी जोखिम से कम नहीं है सड़क जगह जगह से उखड़ी हुई है विगत डेढ़ साल पूर्व कार्य समाप्ति का बोर्ड लगाकर इति श्री कर दी गई है लेकिन वास्तविकता और ही है छह माह पहले केवल डोडियो का खेड़ा गांव में सीसी रोड बनाई है हीता वडली डोडिया खेड़ा केदारिया संपर्क मार्ग से बांसड़ा, केदारिया ,अमरपुरा, हीता, बड़गांव ,वरणी,धारता, सालेडा़ सहित दर्जनों पंचायतों को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है इलाके का प्रसिद्ध केदारिया महादेव मंदिर स्थित है जहां दुर दराज से इसी मार्ग से कई श्रद्धालु पहुंचते हैं यहा से प्रतिदिन सैकडों ग्रामीण ,छात्र-छात्राएं ,किसान और वाहन चालक इसी रास्ते से आवागमन करते हैं सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन छोटे बड़े हादसे हो रहे हैं दिन भर धूल के गुब्बार उडते रहते हैं वाहनों के पीछे चलना जीवन खतरे में डालने जैसा है ग्रामीणों का कहना कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन आश्वासन के शिवाय कुछ नहीं मिला है जिससे ग्रामीणों में रोष प्राप्त है!








Users Today : 1