Home » भींडर » राजकीय विद्यालय बामनिया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया

राजकीय विद्यालय बामनिया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनिया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत, भाषण एवं प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से वातावरण को भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री विजयलाल मेनारिया ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जगदीश प्रसाद मेनारिया विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमलता सुथार एवम् श्रीमती तनुजा पालीवाल रही
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजयलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई अंत नहीं बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम भावुक विदाई एवं मंगलकामनाओं के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?