Home » भींडर » बर्ड विलेज मेनार में मेवाड़ फेस्टिवल आज से, निवृत्ति कुमारी मेवाड़ करेंगी उ‌द्घाटन

बर्ड विलेज मेनार में मेवाड़ फेस्टिवल आज से, निवृत्ति कुमारी मेवाड़ करेंगी उ‌द्घाटन

लव विद नेचर समेत कई सांस्कृतिक-सामुदायिक कार्यक्रम होंगे

वल्लभनगर ,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!बर्ड विलेज मेनार में दो दिवसीय मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज शनिवार को होगा। इनक्रेडिबल इंडिया एवं इथेरियल सर्किट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फेस्टिवल मेनार स्थित डाक बंगला मेनार-अमरपुरा चौराहा मार्ग पर मेला ग्राउंड पर होगा।

मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवृति कुमारी मेवाड़ करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। फेस्टिवल में फोटो एक्जीवेशन, बस्सी का कावड़ कला, जीआई टैग मोलेला टेराकोटा, कैनन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, ट्राइबल आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले क्राफ्ट, आर्कियोलॉजी वर्कशॉप, पोर्टी मेकिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, हैंड एंब्रोडेरी, स्टेंसिल प्रिंटिंग और सीड बॉल आदि की स्टॉल लगेगी।

पहले दिन लव विद नेचर एंड कनेक्शन के तहत विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में आर्द्रभूमि और पक्षी जीवन विषय

वल्लभनगर. फेस्टिवल को लेकर तैयार होता मंच।

दूसरे दिन 5 किमी और 10 किमी मैराथन फॉर वेटलैंड

एमएचएफ टीम के जयंत पाठक ने बताया कि रविवार फेस्टिवल के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम होंगे। दिन की शुरुआत मैराथन फॉर वेटलैंड से होगी, जिसमें प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसके बाद गांव-विशेषज्ञ संवाद होंगे। साथ ही हेरिटेज वॉक और बर्डिंग के माध्यम से प्रतिभागी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करेंगे। दिनभर की गतिविधियों में कहानी सुनाने का विशेष सत्र भी होगा, जो बच्चों और युवाओं को परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगा। शाम को सामुदायिक सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें लोककला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। शनिवार शाम तक मैराथन के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।

पर संवाद होगा, जिसमें विशेषज्ञ संरक्षण और जैव विविधता पर विचार साझा करेंगे। शाम को लोकगीत और नृत्य होंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?