
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!सरकार द्वारा पूर्व में भीण्डर में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय की घोषणा की गई थी लेकिन सरकार द्वारा अब तक भिंडर में स्वीकृत अतिरिक्त जिला एवं विशेषण न्यायालय की अधिसूचना जारी नहीं की गई, जिससे सरकार के विरोध में आमजन, बुद्धिजीवी वर्ग एवं अधिवक्तागण निरंतर रूप से अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय की अधिसूचना के लिए संघर्षरत है, जिसके विरोध में बार एसोसिएशन भींडर द्वारा प्रत्येक माह की 7 तारीख को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाता है, संघर्ष समिति द्वारा स्थानीय नेताओं से मांग की तो उनके द्वारा शीघ्र ही अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय की अधिसूचना जारी कराने के लिए आश्वस्त किया गया था, लेकिन इस बजट में भी न्यायालय की अधिसूचना जारी नहीं हुई, जिससे आमजन, बुद्धिजीवी वर्ग और अधिवक्ताओं द्वारा सरकार के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया, तथा पूरक बजट में भिंडर में स्वीकृत एडीजे न्यायालय की अधिसूचना जारी कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम माननीय उपखंड अधिकारी भीण्डर को ज्ञापन सोंपा गया, साथ ही सरकार से मांग की गई की पुरक बजट में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय की अधिसूचना जारी करे अन्यथा आने वाले चुनावों में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा ! अधिसूचना जारी नहीं होने तक अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा l इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन भीण्डर के अध्यक्ष राजमल मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र चौबीसा, लक्ष्मण गिरि गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौबीसा, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र खारीवाल, सचिव लोकेश कुमार रेगर, वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण लाल जाट, पन्नालाल मारू, सुशील जैन, विकास जोशी, अनिरुद्ध आमेटा, दर्शन शर्मा, भावना शर्मा, कलावती चौबीसा, कृष्णा यादव, साजिद गोरी, वसीम पिनारा, मनोज रेगर एवं आमजन मौजूद रहे !







Users Today : 0