
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!भींडर उपखंड के ग्राम पंचायत बांसड़ा की महिला खिलाड़ी कोमल सुथार का सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की महिला सॉफ्टबॉल टीम में चयन हुआ है । पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास ने बताया कि नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी कोमल सुथार 6 फरवरी से आयोजित होने वाली संत गाडगै बाबा अमरावती विश्वविद्यालय –अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेगी ।
उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसड़ा की पूर्व विद्यार्थी रही है एवं वर्तमान में राणा प्रताप महाविद्यालय में बीए बीएड की प्रथम वर्षीय नियमित विद्यार्थी है ।
बांसड़ा गांव की खिलाडी के इस चयन पर संपूर्ण ग्राम पंचायत वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कोमल सुथार को एवं परिजनों को शुभकामनाएं दी ।








Users Today : 7