
उदयपुर ,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!प्रतिवर्ष 02 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। और हर वर्ष एक विशेष थीम को अपनाया जाता है। इस वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस थीम है “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाना”। इसी के तहत विश्व आर्द्रभूमि दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर के सदस्यों का मेनार रामसर स्थल का भ्रमण किया गया। सेवानिवृत सीसीएफ एवं ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र में मेनार के जलाशयों का इको सिस्टम अद्भुत है, और इसी कारण वर्षों से यहाँ प्रवासी और स्थानिक पक्षी आश्रय प्राप्त करते रहे हैं। इन तालाबों के संरक्षण में यहाँ के निवासियों के पारंपरिक प्रयास अनुकरणीय हैं। ग्रीन पीपल सोसाइटी ऐसे ही प्रयासों को आगे बढ़ाने के ध्येय से आगे बढ़ रही है। सेवानिवृत acf डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि आपसी प्रतियोगिता को कम करने के लिए पक्षी प्राकृतिक नियमों से बंधे होकर जलाशय के विभिन्न गहराइयों में तथा सूक्ष्म आवासो में भोजन ग्रहण करते हैं जिससे उनकी जैविक गतिविधिया सामान्य बनी रहती है। ग्रीन पीपल सोसाइटी के सदस्यों एवं स्थानीय पक्षी मित्रों ने ढंढ तालाब व्यू पॉइंट पर वेटलैंड के महत्त्व और संरक्षण की चुनौतियों की चर्चा की. स्थानीय पक्षी मित्र दर्शन मेनारिया ने बताया क़ि मेनार रामसर स्थल क्षेत्र में सोमवार को महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय खेरोदा के विद्यार्थियों द्वारा वेटलैंड विजिट के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं व क्लीनलिनेस ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान ग्रीन पीपल सोसाइटी अध्यक्ष राहुल भटनागर,डॉ बाशोबी,शरद श्रीवास्तव,डॉ निधि श्रीवास्तव,इंद्रजीत माथुर, डॉ सतीश शर्मा, प्रताप सिंह चुण्डावत, एस के वशिष्ठ, शर्मीला वशिष्ठ,डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अरुण सोनी, पक्षी मित्र चेतन मेनारिया,कीर्ति मेनारिया उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान 40 से अधिक हवासिल,कॉमनक्रेन, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क, नोर्दन शोवलर,नोर्दन पिन्टेल, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल,गड़वाल,मार्श हेरियर, व्हिस्कर्ड टर्न सहित 60 से अधिक प्रजातियां देखी।








Users Today : 7