Home » भींडर » वल्लभनगर डीवाईएसपी राजेंद्र सिंह जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने पर अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

वल्लभनगर डीवाईएसपी राजेंद्र सिंह जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने पर अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!पुलिस उप अधीक्षक वृत्त वल्लभनगर राजेंद्र सिंह जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) पद पर पदोन्नत होने पर बार एसोसिएशन वल्लभनगर की ओर से बुधवार को उनके कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने पारंपरिक मेवाड़ी पाग एवं उपरणा पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।अधिवक्ताओं ने कहा कि डीवाईएसपी रहते हुए राजेंद्र सिंह जैन ने वल्लभनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ आमजन और अधिवक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया है, जो सराहनीय है। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत ने कहा कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र मेनारिया एवं महासचिव भूपेंद्र मेनारिया ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अभिषेक मेनारिया, शांतिलाल डांगी, लेहरीलाल डांगी, भगवान मेनारिया, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अभिमन्यु जाट सहित बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?