

उत्कृष्ट स्काउटिंग कार्यों पर शिक्षकों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि राणावत ने प्रत्येक प्रस्तुति पर पांच सो का नकद इनाम देकर स्काउट गाइड को किया प्रोत्साहित
उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),27 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य द्वारा राज्य मुख्यालय की ओर से सोमवार सांय को गोवर्धन विलास सेक्टर 14 उदयपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष व एच एस जी की राज्य स्तरीय भवन निर्माण एवं विकास समिति के चेयरमैन नरेंद्र सिंह राणावत थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिच्य ने की। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला मीडिया प्रभारी अशोक नागदा व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य संगठन आयुक्त आर डी गिल,स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर प्रदीप मेघवाल ,संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर मुकेश कुमार अहीर, जिला सचिव रमा जैन थे। सांस्कृतिक संध्या में स्काउट एंड गाइड के विभिन्न पदाधिकारी, स्काउट गाइड दलों गोवर्धन विलास क्षेत्र के अनेक कॉलोनी वासियों,जनप्रतिनिधियों,बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया। सभी अतिथियों को तिलक व पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । सांय 4 बजे राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिच्य ने राष्ट्रध्वज (तिरंगा) फहराकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया । राष्ट्रगान के बाद संगठन से पंजीकृत जिले के विभिन्न स्कूलों से आए स्काउट एंड गाइड बालक बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य देश भक्ति से ओतप्रोत गीत , ऑपरेशन सिंदूर एवम राजस्थानी लोक नृत्यों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। लव कुश उच्च प्राथमिक विद्यालय भटेवर, बाल विनय स्कूल रामपुरा, नागफणी कॉलेज खेरवाड़ा, मेवाड़ पब्लिक स्कूल मीठा नीम, चाइल्ड पेराडाइस मेड़ता व अन्य विद्यालय के बालको ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब तालियां बटोरी।
मुख्य अतिथि राणावत ने सभी प्रस्तुतियों पर बाल कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रत्येक प्रस्तुति पर पांच सौ-पांच सौ रुपए नकद ईनाम देकर स्काउट गाइड को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिच्य, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राणावत, राज्य संगठन आयुक्त आर डी गिल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल, संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने संबोधित करते हुए स्काउटिंग के उद्देश्य, जीवन में महत्व तथा देश के लिए उपयोगिता पर प्रकाश डाला । अतिथियों ने स्काउट के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर लव कुश विद्यालय भटेवर के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार आमेटा, एच एस जी के ट्रेनिंग काउंसलर सुनील महेश्वरी, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव व चाइल्ड पेराडाइस के प्रकाश, मेवाड़ पब्लिक के मदन नागदा, नागफणी कॉलेज प्राचार्य योगेश कलाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ने अंत में सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने किया।
ध्वज अवतरण के साथ ही राष्ट्र गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ ।








Users Today : 12