Home » भींडर » राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका जन्मोत्सव व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका जन्मोत्सव व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा )!बनेड़ा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन वCHC बनेड़ा में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
     कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर बालिका जन्म, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर पोस्टर,स्लोगन निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से समाज को संदेश दिया।
पोस्टर , स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बालिकाएं समाज और देश का भविष्य हैं तथा उनके अधिकारों और शिक्षा को सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य मंजू  शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ, महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक पर्यवेक्षक संजना मीणा ,ग्राम साथीन शीला दरोगा निरमा जीनगर शारदा पारीक,एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन से बालिकाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?