

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के देहात जिला उदयपुर की कार्यसमिति की बैठक संभाग प्रभारी धीरज कुमार डामोर प्रदेश महासचिव पंचायत राज संगठन के मुख्य आतिथ्य एंव देहात जिलाध्यक्ष माधव लाल अहीर की अध्यक्षता मे भटेवर एक होटल में आयोजित हुई जिसमे आने वाले पंचायत राज चुनावों को लेकर, संगठन के आगामी क्रार्यक्रमों को चर्चा की गई एंव जयपुर के बिरला आडिटोरियम में आयोजित पंचायत राज सशक्तिकरण सम्मेलन मे ज्यादा से ज्यादा सहभागिता पर मंथन हुआ साथ ही नरेगा बचाओ महासग्राम के तहत राजीव गांधी पंचायतीराज संघटन के तहत भी गांवों में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया ।। क्रार्यक्रम में जिलाप्रभारी नजमा मेवाफरोश, जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, विधानसभा समन्वयक डाल चन्द नागदा, पंचायत राज के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, महेन्द्र सिंह, गोपी लाल गाडरी, ब्लॉक महासचिव कैलाश डांगी, खेमली ब्लॉक कोमल मेघवाल, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम मीणा, ब्लॉक सचिव सत्यनारायण लोहार, सवाई लाल, जिला सचिव वरदी चंद डांगी, युथ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण डांगी,मोहन भील, ललित व्यास नवानियां सहित समस्त पंचायत राज संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।








Users Today : 12