

समाज विकास के लिए संगठित होकर रहे _ साध्वी अनुराग ज्योति
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!भींडर प्रजापति समाज की आराध्य श्रीयादे जन्म महोत्स भींडर स्थित श्रीयादे भक्त पहलाद मंदिर परिसर में मनाया गया।
प्रजापति समाज चोकला अध्यक्ष भभूत प्रजापति, कार्यक्रम एवं समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र जाजपुरा के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया गया ।
पूर्णाहुति के बाद नगर के विभिन्न मार्गो से जुलूस निकाला गया जिसका जगह-जगह पर समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
जुलूस में डीजे की थाप पर युवक एवं युवतिया थिरकते नजर आए। समिति सचिव तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि सुबह पूर्णाहुति के साथ भगवान का अभिषेक किया गया माता का जुलूस नगर के विभिन्न मांगों से होता हुआ पुष्प वर्षा के साथ मंदिर परिसर पर पहुंचा।
नवनिर्मित प्रजापति भवन पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व महा भागवत कथा का समापन किया गया जिसमें साध्वी अनुराग ज्योति एवं वैराग्य ज्योति ने अपने उद्बोधन से समाज संगठन को मजबूत करने एवं धार्मिक भावनाओं को बढ़ाने का आह्वान किया।
समाज के कोषाध्यक्ष देवी लाल प्रजापति के सानिध्य में गायत्री परिवार द्वारा पूजा अर्चना एवं गायत्री पाठ किया गया।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
प्रजापति समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समाज जनों और छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
समाज के कलाकारों द्वारा नरसिंह अवतार का मंचन ,शिव तांडव ,शिव भस्मासु नृत्य एवं राजस्थानी लोक कला नृत्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहै।
जुलूस में आकर्षण का केंद्र धार्मिक झांकियां रही जिसमें शिव नृत्य को देखने के लिए में नगर के प्रमुख चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में नगर वासी एकत्रित हुए।
इस अवसर पर समाजनो ने राज्य सरकार से श्रीयादे जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग की है ।
जुलूस का नगर के विभिन्न संगठनों एवं धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा जगह-जगह पर पुष्पा वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।
इससे पूर्व सात दिवसीय चली भागवत कथा में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी,युवा किसान नेता एवं पूर्व प्रधान कुबेर सिंह चावड़ा, युवा नेता राज सिंह झाला ने कार्यक्रम में पहुंचकर भागवत ज्ञान का आनंद लिया।
समाज के सुरेश प्रजापति ने बताया कि श्रीयादे जयंती के उपलक्ष में समाजनो ने व्रत एवं उपवास रखकर घर आंगन में दीप प्रज्वलित कर खुशहाली की कामना करी।
इस अवसर पर भींडर ,कानोड़, बड़ी सादड़ी, धरियावद सहित विभिन्न गांव के हजारों समाजन उपस्थित रहे ।








Users Today : 12