

उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),13 जनवरी। पीएमश्री फतह राउमावि सूरजपोल उदयपुर एवं एसजीएफआई के संयुक्त तत्वाधान में शहर के विभिन्न चार खेल मैदानो पर चल रही 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) में आज मंगलवार को खेल गांव के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रो टर्फ मैदान पर मेज़बान राजस्थान के दो मैच हुए जिसमें दोनों राजस्थान ने जीत लिये । राजस्थान टीम के प्रशिक्षक दिग्विजय सिंह राणावत ने बताया कि प्रातः काल हुए मैच में कर्नाटक को 4-1 हराया वहीं सायंकाल हुए मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को 4-2 हराकर अपने दोनों लीग मैच जीत लिए। पीएमश्री फतह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्राध्यक्ष गजेंद्र आवोत ने बताया कि राजस्थान टीम से खेल रहे चेस्ट नंबर 17अमित सिंह एवं सत्र पर्यंत हॉकी एकेडमी फतह राउमावि सूरजपोल उदयपुर के खिलाड़ी अमित पांडे,आशीष डामोर , कृष्णा गमेती ने ऑल राउंडर खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे क्वार्टर तक दो गोल से पीछे चल रहे हाथ से निकले हुए मैच को जीत में बदल दिया । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल के अनुसार मैच के दौरान उदयपुर के हॉकी प्रेमियों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों की खूब हौसला अफजाई की जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा और राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक लगातार चार गोल किए और जीत अपने नाम दर्ज की। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा डॉ लोकेश भारती एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल शेखावत ने मेजबान राजस्थान टीम को बधाई देते हुए बताया कि राजस्थान हॉकी टीम प्रशिक्षक एवं सत्र पर्यंत हॉकी अकादमी के कोच दिग्विजय सिंह राणावत व टीम मैनेजर बलवंत चौधरी के निर्देशन में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया सभी बधाई के पात्र हैं।
राजस्थान हॉकी टीम प्रशिक्षक एवं सत्र पर्यंत हॉकी अकादमी के कोच दिग्विजय सिंह राणावत व टीम मैनेजर बलवंत चौधरी के निर्देशन में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ धर्मेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि मंगलवार को हुए मैचों का परिणाम खेल मैदान वाइज निम्न प्रकार रहा –
खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आज हुए मुकाबलों में राजस्थान ने जम्मू कश्मीर को 4-2 से हराया,झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 18-1 से हराया,केरल ने तमिलनाडु को 6-1 से हराया ,राजस्थान ने कर्नाटक को 4-1 से हराया,आई पी एस सी ने तेलंगाना को 5-4 से हराया,
प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बी एन कॉलेज ग्राउंड ए पर हुए मुकाबले में केरल ने महाराष्ट्र को 4-1 से हराया
सी आई एस सी ई ने आई पी एस सी को 5-1 से हराया,उत्तर प्रदेश ने डी ए वी को 7-0 से हराया। शाला क्रीड़ा संगम के प्रशिक्षक एवं कंट्रोल रूम सदस्य डॉ सतीश चौधरी के अनुसार बी एन कॉलेज ग्राउंड बी मैदान पर हुए मुकाबले में चंडीगढ़ ने उतराखंड को 5-2 से हराया,
एम बी कॉलेज ग्राउंड मैदान पर हुए मुकाबले में हिमाचल ने सी बी एस ई वेलफेयर को 25-0 से हराया,पंजाब ने हिमाचल को 5-1 से हराया, बिहार ने पुडुचेरी को 10-1 से हराया। विभिन्न खेल मैदाने पर मैच शुरू होने से पूर्व अनेक अतिथियों शिक्षा अधिकारियों ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उत्साह वर्धन किया और जीत की शुभकामनाएं दी।








Users Today : 12