
72 वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप ,राजस्थान की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची, पुरुष टीम आउट
उदयपुर( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)/जयपुर। राजस्थान की महिला टीम ने शुक्रवार को वाराणसी में चल रही 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, शनिवार को सेमिफाइनल मे मुकाबला पिछले नेशनल की उपविजेता इंडियन रेल्वे से होगा,
लेकिन पुरुष टीम अपना क्वार्टर फाइनल मैच हार बैठी। टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को चार सेटों तक चले संघर्ष में 25-9, 25-19, 22-25, 25- से पराजित कर अन्तिम चार में जगह बना ली। राजस्थान ने शुरूआती दो सेट आसानी से जीत 2-0 से बढ़त हासिल कर ली लेकिन तीसरा सेट काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर रही और आखिर में चंडीगढ़ ने यह सेट 25-23 से जीत मुकाबले में वापसी कर ली। लेकिन निर्णायक सेट में राजस्थान ने बेहतरीन खेल दिखाया और 25-22 से जीत के साथ मैच अपने पक्ष में कर लिया।
इससे पहले राजस्थान की पुरुष टीम का अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। सर्विसेस ने गत विजेता राजस्थान को सीधे सेटों में 25-17, 25-12, 25-23 से पराजित कर दिया।
पुरुष वर्ग मे – इंडियन रेलवे ने हरियाणा को 3-1(25-20,25-17,22-25,25-23) पंजाब ने झारखंड को 3-1 (19-25,25-18,25-13,25-14) से
महिला वर्ग मे केरला ने उत्तरप्रदेश को 3-0 (25-10,25-20,25-18) से हरियाणा ने वेस्ट बंगाल को 3-0 (25-16,25-22,25-19) से हराकर सेमिफाइनल मे प्रवेश किया!








Users Today : 12