
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चन्द्र शेखर जोशी के निर्देशानुसार उदयपुर जिले के चयनित प्रतिभावान स्काउट विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण कर यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त की। यात्रा प्रभारी पवन कुमार चौबीसा के कुशल नेतृत्व में स्काउटर गणपत लाल मेनारिया और कन्हैयालाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को मीरा, महाराणा प्रताप, कुंभा, रत्नसिंह आदि के जीवन चरित्र की जानकारी देकर देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया। पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में ये चयनित प्रतिभावान स्काउट विद्यार्थी उदयपुर के साथ चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और राजसमंद जिलों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे।








Users Today : 12