Home » भींडर » श्रीधन्वंतरि आयुर्वेद सेवा समिति भटेवर का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

श्रीधन्वंतरि आयुर्वेद सेवा समिति भटेवर का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

संस्थान के सेवा क्षैत्र में 25 वर्ष पूर्ण हुए

वल्लभनगर विधायक डांगी एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

वल्लभनगर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),भटेवर।  श्री धन्वंतरि आयुर्वेद सेवा समिति भटेवर संस्थान के सेवा क्षैत्र में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के पास स्थित कृष्णराज सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे।अध्यक्षता अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व अध्यक्ष जसराज मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि में संस्था के संरक्षक अंबालाल मेनारिया, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, भाजपा पूर्व जिलामंत्री भंवर भट्ट,अखिल भारतीय मेनारिया समाज के कोषाध्यक्ष ओंकार लाल पानेरी, संस्था के वरिष्ठ संरक्षक प्रकाश जैन, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज अहीर, पूर्व सरपंच ऊंकार लाल भलावत,वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व प्रधान हुकमीचंद सांगावत, अखिल भारतीय मेनारिया समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओंकार लाल मेनारिया , सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था निदेशक देवीलाल मेनारिया के नेतृत्व में प्रेमशंकर रामावत, नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया , खुबिलाल मेनारिया, हीरालाल सुथार, किशन लाल मेनारिया, भाजपा मंडल महामंत्री हीरालाल अहीर, गणेश लाल मेनारिया, मांगीलाल मेनारिया, निर्मल प्रजापत, मुकेश नागदा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था निदेशक देवीलाल मेनारिया ने कहा की धन्वंतरि आयुर्वेद सेवा संस्थान विगत 25 वर्षों से सेवा का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाकर रोगियों का उपचार करके लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उच्चतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जा रहा है। विधायक डांगी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि धन्वंतरि आयुर्वेद सेवा संस्थान प्रतिवर्ष नि:शुल्क शिविर आयोजित कर रोगियों की सेवा कर रही है। चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चलाई जारही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  जानकारी दी । डांगी ने दो वर्षों के कार्यकाल में किये अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी देते हुए देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांग की गई वह उन्होंने पूरी की इसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास और मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी  जाएगी। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का पगड़ी, ऊपरना एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही अग्निवीर में चयन होकर लद्दाख में सेवारत अजय ठाकरोत, करण उदावत एवं अंतरराष्ट्रीय कुकिंग प्रतियोगिता में विजेता मांगीलाल मेनारिया करजेली, बाठेड़ा खुर्द के  शारीरिक शिक्षक गोपाल मेहता के हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का संभाग आयुक्त बनने पर मुख्य अतिथि डांगी व मंचासीन अतिथियों द्वारा ऊपर्णा,प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों को धन्वंतरि आयुर्वेदिक सेवा समिति की ओर से भगवान धन्वंतरि की तस्वीर भेंट की गई । कार्यक्रम के अंत मे संस्थान द्वारा निर्मित निःशुल्क मसाज ऑयल का विमोचन किया गया। यह मसाज ऑयल वर्षभर अंबालाल मेनारिया की ओर से जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की लव कुश उच्च प्राथमिक विद्यालय भटेवर की टोली ने प्रबंध निदेशक दिलीप आमेटा एवं ट्रेनिंग काउंसलर सुनील सोनी के नेतृत्व में सराहनीय सेवाएं देने पर अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन हीरालाल सुथार, विजय लाल मेनारिया, किशन लाल मेनारिया, देवकिशन तेली द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?