
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट के 10 सदस्यीय स्काउट दल का हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान मे आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कला कौशल शिविर से लौटने पर विद्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीठा लाल लोहार ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभा लाल जाट और विशिष्ट अतिथि एसडीएमसी सदस्य भंवर लाल डांगी , वेणीराम गाडरी (भोपा जी) तथा प्रथम सहायक सोहन सिंह भागरोट थे । स्काउट दल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा स्काउट दल का तिलक लगाकर अभिनंदन किया । स्काउट दल प्रभारी उदयसिंह गुर्जर ने पांच दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित की गई चित्र कला, संगीत कला, नृत्य कला और अनुपयोगी सामग्री के द्वारा मॉडल बनाना, मिरर वर्क आर्ट , मूक अभिनय, आशु भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं के विषय में प्रकाश डाला । स्काउट स्टूडेंट्स से शिविर के अनुभव साझा किए। सभी अतिथियों ने स्काउट दल को बधाई दी । कार्यक्रम का संयोजन मदन लाल वर्मा संभाग सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने किया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण नाथूलाल गाडरी, बाबुलाल गाडरी तथा विद्यालय स्टाफ के पंकज शर्मा, लोकेश आमेटा, सुरेश कुमार जाट, अनीता डांगी, सुमन मीणा, श्रवण कुमार सहित कई शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे ।








Users Today : 12