
भींडर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए, । पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गिरी गोस्वामी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया अनुसार विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए सुशील जैन, और राजमल मेनारिया, महासचिव पद के लिए उमेश माली, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चौधरी, कमलेश खटीक एवं सचिन लोकेश रेगर, पुस्तकालय सचिव पद के लिए रामसिंह रावत तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए कैलाश खरीवाल ने नामांकन प्रस्तुत किया था।
बुधवार को पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौबीसा की अध्यक्षता में बार सभागार में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को हटाते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्व सहमति से की जाए। निर्णयानुसार गुरुवार को राजमल मेनारिया को अध्यक्ष, उमेश माली को महासचिव, सुरेंद्र चौबीसा को उपाध्यक्ष, लोकेश रेगर को सचिव तथा कैलाश चंद्र खारीवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पुस्तकालय सचिव पद पर रामसिंह रावत को मनोनीत किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों को बार सभागार में उपरना ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
एडीजे न्यायालय की अधिसूचना जारी कराया जाना , एवं सभी की सहमति से बार के हितों में कार्य करना रहेगा प्राथमिकता:~मेनारिया
सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव के लिए पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चौबीसा, सुशील जैन, चेतन जैन, निर्मलसिंह शक्तावत, कमलेश खटीक, प्रकाश चौधरी, प्रेमसिंह मोटावत, दर्शन चौबीसा, भावना शर्मा, कृष्णा यादव, कैलाश सालवी, साजिद गोरी, दीपक आमेटा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने चुनाव आयुक्त का आभार जताया और नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।








Users Today : 12