

भींडर (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),8 दिसंबर सोमवार !
उपखंड मुख्यालय स्थित बार एसोसिएशन भींडर में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है तथा इच्छुक उम्मीदवारों ने पहले ही दिन नामांकन फार्म प्राप्त किए। अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है तथा नई कार्यकारिणी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के इच्छुक उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। घोषणा के साथ ही पहले ही दिन कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म प्राप्त कर आगामी चुनावी रण में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन फार्म जमा करने से पहले ही समर्थकों के साथ बैठकों एवं संगठनात्मक रणनीति पर भी विमर्श किया जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बार चुनाव में युवाओं को भी पूरी ताकत से आगे लाया जाएगा, वहीं अनुभवी अधिवक्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। चुनावी माहौल को लेकर न्यायालय परिसर में चहल-पहल देखने को मिलने लगी, एवं वरिष्ठ अधिवक्तागणों के समक्ष उम्मीदवारों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की। वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मण गिरि गोस्वामी ने बताया कि भिंडर में स्वीकृत एडीजे न्यायालय की अधिसूचना जारी करना ,रहेगा चुनावी मुद्दा ?
चुनाव अधिकारी दीपक आमेटा ने बताया कि आज से नामांकन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से सायकाल 5:00 तक जारी रही, जिसमें विभिन्न पदों के 10 आवेदन उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए ,जिसमें अध्यक्ष पद के तीन, उपाध्यक्ष पद के दो, महासचिव पद के दो, सचिव पद के दो, कोषाध्यक्ष पद का एक आवेदन प्राप्त किए,जिन्हें उम्मीदवारो द्वारा 9 दिसंबर को दोहपर:02 से 5:00 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू होगी तथा जांच पूर्ण होने पर वैध नामांकनों की सूची जारी कर दी जाएगी। नाम वापसी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 4 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी।
12 दिसंबर को होगा मतदान तथा उसी दिन होगी मतगणना
: चुनाव अधिकारी दीपक आमेटा के अनुसार 12 दिसंबर को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने पर तुरंत मतगणना की जाएगी तथा मतगणना पूर्ण होते ही विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के विवाद या आपत्ति की स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है तथा सभी पदों के लिए उम्मीदवारों ने समर्थन जुटाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।








Users Today : 12