

भींडर ( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!चामुंडा माता मित्र मंडल और समस्त ग्राम वासियों की ओर से आयोजित एक शाम मां चामुंडा माता के नाम भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। भजन गायक शंभू धनगर के भजनों के साथ बालाजी, कालिका माता, भैरवनाथ, अम्बा माता, और मोर मोरनी की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति से सभी दर्शक ने भाव विभोर होकर कार्यक्रम में देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी कलाकारों का पंचायत समिति सदस्य चन्द्र प्रकाश टिकमावत द्वारा उपरणा और प्रतिक चिन्ह से सम्मान और प्रोत्साहन दिया गया। विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष निर्माण कराने, श्मशान घाट में टिन शेड निर्माण कराने, गौरक्षा दल वाना को बीमार पशुओं के उपचार हेतु एक झूला और लारी देने, मालेश्वर महादेव आश्रम, पंचायती नोहरा व मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में बैठने हेतु ग्रेनाइट की बारह बैंच उपलब्ध कराने के उपलक्ष्य में जय श्री राम सुंदरकांड परिवार वाना द्वारा चंद्र प्रकाश टिकमावत का मोठड़ा व उपरणा द्वारा अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। साथ ही गणपत लाल मेनारिया सेवा निवृत्त वरिष्ठ अध्यापक द्वारा विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण कराने हेतु सुंदरकांड परिवार के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल मेनारिया और सचिव दीपलाल उदावत द्वारा सम्मानित किया गया। नवरात्रि में नवाह्न पारायण करने पर रामचंद्र जावत को रामचरित मानस की प्रति व रहल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। अंत में चामुंडा माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








Users Today : 14