
भीण्डर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)। भीण्डर के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने सुखाड़िया विवि की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुए 4 गोल्ड व 3 सिल्वर मेडल जीते। शारीरिक शिक्षक जीतमल लौैहार ने बताया कि राजु माली ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड, लॉन्ग जंप में गोल्ड, नीरज निशाद ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड, मोहनसिंह ने हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल जीते। वहीं 100 मीटर रीले दौड़ में द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की चारों छात्रा राजु माली, जशोदा कुलमी, अनुशा माली, दीपिका कुलमी नेे सिल्वर मेडल जीता, नीरज निशाद ने 1500 मीटर में सिल्वर, राजु माली ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं नीरज निशाद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।








Users Today : 14