
वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!मार्गशीर्ष माह के पावन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के शुभ संयोग पर आज गुरुवार को मेहतागढ़ मेनार कस्बे के ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन एवं सिद्ध श्री ठाकुरजी मंदिर में दिव्य उल्लास और वैदिक मंगलगान के मध्य सामूहिक छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। भक्तिभाव से सराबोर ग्रामीणों ने मंदिर को मनोहारी पुष्पमालाओं, दीपमालाओं और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाकर एक दिव्य धाम का रूप प्रदान किया है। ठाकुरजी का श्रृंगार विभिन्न सुगंधित पुष्पों, छत्र-चंवर और रजत अलंकारों से अलंकृत किया जाएगा। इस महापर्व के छप्पन भोग का सौभाग्य पूर्व उपसरपंच शंकरलाल मेरावत, सुरेश मेरावत एवं परिवार द्वारा प्राप्त किया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत एवं पूर्व उपसरपंच शंकरलाल मेरावत ने बताया कि आज दोपहर से ही भक्तों का आगमन शुरू हो जाएगा तथा सैकड़ों श्रद्धालु ठाकुरजी के समक्ष अपने आराध्य प्रभु के चरणों में नमन करते हुए 56 प्रकार के दिव्य व्यंजनों का भोग अर्पित करेंगे। छप्पन भोग से पूर्व स्थानीय युवाओं द्वारा भजन-कीर्तन, स्तुति एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण जय श्री कृष्ण, हरि बोल, गोविंद घीया घीया जैसे पावन जयकारों से गूंज उठेगा। संध्याकाल में महाआरती के पश्चात 56 भोग महाप्रसाद का वितरण भक्तों को किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में मेनार सहित आस-पास के गांवों के असंख्य श्रद्धालुओं के शामिल होंगे है।








Users Today : 14