Home » भींडर » 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तैराकी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बैरवा टीम प्रशिक्षक एवं मेनारिया टीम मैनेजर नियुक्त

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तैराकी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बैरवा टीम प्रशिक्षक एवं मेनारिया टीम मैनेजर नियुक्त

सत्यनारायण बैरवा
राधाकिशन मेनारिया

वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तैराकी खेलकूद 14 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता के लिए दो अनुभवी शारीरिक शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राउप्रावि सिरपोई, गुजरान झालावाड़ से शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण बैरवा को टीम प्रशिक्षक तथा राउप्रावि चुंडावत खेड़ी, मावली उदयपुर के शारीरिक शिक्षक राधाकिशन मेनारिया को टीम मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है।
           प्रतियोगिता 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों की स्कूली तैराकी टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता विद्यालयी खेलकूद का एक प्रमुख आयोजन है, जिसमें प्रतिभावान बाल तैराक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। क्षेत्र के शिक्षकों को मिली यह जिम्मेदारी न केवल स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि वल्लभनगर व आसपास के क्षेत्रों में खेल शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित और दक्ष संसाधन उपलब्ध हैं। नियुक्ति की सूचना के बाद दोनों शिक्षकों के साथ-साथ उनके विद्यालयों और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल देखा गया। बैरवा और मेनारिया ने कहा कि वे बच्चों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण और प्रबंधन प्रदान करते हुए राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने भी दोनों को इस नियुक्ति के लिए शुभकामनाएँ दीं और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?