

भींडर,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। उदयपुर रोड स्थित बोहरा स्टील फर्नीचर शोरूम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण शोरूम में रखा फर्नीचर, सामान और स्टील के बर्तन जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और भिंडर नगर पालिका व कानोड़ दमकल दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन शोरूम में रखें स्टील के बर्तन व अन्य सामान को नुकसान हुआ है।








Users Today : 14