Home » भींडर » गाय हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर_ प्रधान हरि सिंह सोनीगरा

गाय हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर_  प्रधान हरि सिंह सोनीगरा

गौ नवरात्रि में मनाया गोपाष्टमी महोत्सव ,प्रधान ने की 5 लाख  की घोषणा।


भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भीण्डर उपखंड अंतर्गत संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला, बांसड़ा में विगत 8 दिनों से गौ नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था जिसके तहत बुधवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता एवं गोवर्धन भगवान की पूजा की गई।
गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजन करने के बाद भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरि सिंह सोनीगरा ने कहा कि हम सब का परम सौभाग्य कि हम जिसे गौ मां कहते हैं वह अपना ही नहीं जगत का कल्याण करती है। आज गो पूजन कर मन में प्रसन्नता हुई । गौ शाला व्यवस्थापकों के द्वारा जो सेवा की जा रही है निश्चित रूप से सबके लिए प्रेरणा प्रद हैं । सभी का आव्हान करते हुए कहा कि  गांव-गांव में गौशाला खोलें जिससे अपना गांव नगर समृद्ध होगा और जहां गौ माता सुरक्षित रहेगी  वहां संपन्नता की कोई कमी नहीं रहेगी।  प्रधान सोनीगरा ने गौ शाला के यहां अपने मद से   सी सी रोड हेतु 5 लाख की घोषणा की। गौ शाला अध्यक्ष
भरत जारौली  ने बताया कि विगत 10 वर्ष से गौशाला के संस्थापक संचालक श्यामलाल चौबीसा नित्य दिन रात   गौशाला में रहकर गो दुग्ध कप का पान करते हुए निराहार रह कर गौ सुरभि आराधना, गोपाल सहस्त्रनाम पाठ आदि से माता को प्रसन्न करने एवं जगत के कल्याण के लिए साधना करते रहते हैं। मेवाड़ में प्रथम गौशाला है जहां कार्तिक मास में  गौ नवरात्रि का आयोजन किया जाता रहा है। गौशाला में गो पुष्टि यज्ञ मदन लाल चौबीसा ने वैदिक मंत्र से कराया जिसमें हरि सिंह सोनीगरा प्रधान, समाजसेवी सुखलाल साहू योगेंद्र कुमार जैन सेवानिवृत्ति तहसीलदार दूल्हे सिंह राठौड़, मांगीलाल साहू, गोवर्धन सिंह शक्तावत, मोहन सिंह चौहान सोनीगरा, प्रकाश चौबीसा,रामेश्वर व्यास, देवकिशन  चौबीसा, त्रिभुवन कुमार मेनारिया पारसमल नागोरी, देवराम मेनारिया, गिरधारी लाल पालीवाल, जगदीश चंद्र मेनारिया, नारायण लाल दियावत , महेंद्र सिंह राठौड़,प्रेम सिंह चौहान, भंवर लाल चौबीसा, ओमप्रकाश वेणावत,पवन मंदावत,यश , दिव्या एवं पशुपालन विभाग से अभय सिंह राठौड़, अजय कुमार ,राजेंद्र कुमार ने यज्ञ में आहुति दी। देवराम व्यास उपाध्यक्ष के अनुसार हरि सिंह सोनीगरा का स्वागत रामेश्वर लाल व्यास, भरत कुमार जारौली कानोड़, जगदीश चंद्र मेनारिया ने किया। इस अवसर पर गौशाला के  ग्वाल राधेश्याम शर्मा, गोवर्धन लाल भील, का सम्मान प्रधान द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?