




मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा में भामाशाह श्रीमती पिंकी जी दीपक जी धूपिया द्वारा विद्यालय अवलोकन किया। सब कुछ व्यवस्थित देख प्रसन्न हो कर विद्यालय में माइक सेट की कमी महसूस कर उसी समय गाड़ी भेजकर माइक सेट मंगवाकर संस्था प्रधान योगेश जैन को भेट किया।
आठवीं कक्षा की बालिका की विदाई समारोह में भी शरीक हुवे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती पिंकी जी एवं श्री दीपक जी धूपिया एवं अध्यक्षता संस्था प्रधान योगेश जैन ने की।
मंच संचालन वंदना प्रजापत ने किया।स्टाफ साथी बसंत कटारिया,प्रियंका उपाध्याय,नेहा पारीक,पिंकी खटीक आदि उपस्थित थे।
संस्था प्रधान योगेश जैन ने विदाई लेने वाले बच्चों को एग्जाम टिप्स दी। एवं भामाशाह का आभार प्रकट किया।