
विधायक ने किया बैनर का विमोचन
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा से आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन, भींडर द्वारा
डाक बंगला भींडर जनसुनवाई के बाद विधायक उदयलाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में जरूरतमंद परिवारों को ऊनी कम्बल वितरण की गई। इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र बहेडिया, श्यामलाल साहू ,भारत व्यास , भेरूलाल चौबीसा, प्रकाश सेन ,महेंद्र स्वर्णकार , गौरव भोजावत, पवन व्यास, मीठालाल समदानी, विमल मौर्य मौजूद थे। विधायक और अतिथियों ने आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ,भींडर द्वारा मकर संक्रांति पर भींडर में जरूरतमंद लोगो के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया।








Users Today : 25