
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। समीपस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय मताईफला गुड़ा में गुड़ा ग्राम पंचायत के ही निवासी ब्रजमोहन एवं उनके सुपुत्र पुष्पेंद्र परिवार ने ठंड को मध्य नजर रखते हुए सर्दी में छोटे बच्चों को परेशान नहीं होना पड़े उस उद्देश्य से भामाशाह के रूप में विद्यालय के नामांकित 110 बच्चों को स्वेटर वितरित किए और साथ ही साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वेटर पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे गरीब परिवार से आते है ऐसे में बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था होना सभी बच्चों के एवं विद्यालय परिवार के लिए हर्ष की बात है। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में भामाशाह परिवार के साथ विद्यालय की तरफ से गुड़ा पीइओ मनोज, संजय एवं विद्यालय के संस्था प्रधान कपिल दवे, अध्यापक सुभाष चंद्र डामोर एवं समस्त स्टाफ साथ ही एसएमसी अध्यक्ष बाबूलाल एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे। इस दौरान मनोज सर ने विद्यार्थियों के जीवन में उच्च संस्कार एवं सही मार्गदर्शन देने की बात कही जिससे कि भविष्य में बच्चे उन संस्कार को पाकर एक सफल व्यक्ति के रूप में समाजिक जीवन का निर्वाहन कर सके।








Users Today : 25