Home » पंचायतीराज » चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख बने किसान पुत्र गब्बर सिंह अहीर

चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख बने किसान पुत्र गब्बर सिंह अहीर



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!लदानी (मेवाड़) , 16 फरवरी,रविवार। चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख के प्रमुख दावेदार गब्बर सिंह अहीर को मिला पुर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी का आशीर्वाद।
चित्तौड़गढ़ के 25 वार्ड में 21 पर भाजपा एवं 04 पर कांग्रेस के सदस्य हैं।
जिला प्रमुख के दावेदारी में कांग्रेस का एक सदस्य एवं भाजपा का एक सदस्य होने के साथ ही भाजपा के सभी 21 सदस्यों का समर्थन होने से भाजपा के उम्मीदवार गब्बर सिंह अहीर विजयी हुए।
गब्बर सिंह अहीर को भाजपा के चार एवं एक निर्दलीय विधायक चंद्र भान सिंह का समर्थन प्राप्त था।

गब्बर सिंह निम्बाहेड़ा क्षेत्र में फलवा ग्राम पंचायत के एक छोटे से गाँव माल्या खेड़ी के निवासी हैं। सामान्य परिवार के किसान के बेटे गब्बर सिंह ने पिछले कई वर्षों से भाजपा में सेवाएं प्रदान की। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निर्वाचन कर चुके हैं गब्बर सिंह। प्रदेश मंत्री का दायित्व भी युवा व सक्रिय सदस्य गब्बर सिंह को  दिया गया था। चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख के पद पर निर्वाचित होने से चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्री, भादसोड़ा चौराहे , एवं मण्डफिया सांवरिया जी में गब्बर सिंह अहीर का स्वागत अभिनन्दन किया गया। ढ़ोल बजाते नाचते गाते हुए कार्यकर्ताओं का जुलुस निकालते हुए खुशियाँ मनाते देखे गए।

ऊर्जावान किसान नेता के साथ युवा होने का क्षेत्र में विशेष उत्साह है। जगह-जगह स्वागत अभिनन्दन का क्रम सांयकाल तक चलता रहा।
जिला प्रमुख के पद पर गब्बर सिंह के विजयी होने के उपलक्ष्य में लाम्बिया में खुशियाँ मनाते, नारे लगते, पटाखे फोड़,कार्यकर्ताओं ने प्रशन्नता व्यक्त की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?