धरणेन्द्र जैन
खैरवाङा। पंचायत समिति के ग्राम पंचायत परबीला में सामाजिक अंकेक्षण 8फरवरी से 11फरवरी तक एवं सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा 12फरवरी को आयोजित होगी। सामाजिक अंकेक्षण में वित्तीय वर्ष 2024-2025के अन्तर्गत 1अप्रेल 2024से 30सितम्बर 2024तक के प्रथम छ:माही मनरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन रिकार्ङ संधारण श्रमिकों को रोजगार मनरेगा के तहत पूर्ण अपूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन सार्वजनिक कार्य व्यक्तिगत कार्यों के लाभार्थियों को भुगतान राशि पंचायत परि क्षेत्र कार्य स्थल पर सुविधाओं सहित सहित मनरेगा कार्यों को लेकर सामाजिक अंकेक्षण सामाजिक लेखा परीक्षा जवाब देही एवं पारदर्शिता सोसायटी जयपुर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग शासन सचिवालय जयपुर की अनुपालना में ग्राम सभा 12फरवरी को समय प्रात:11:30बजे कार्यालय ग्राम पंचायत परबीला के सभा कक्ष में आयोजित होगी। उक्त जानकारी बीआरपी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा प्रदान की गई।








Users Today : 14