Home » पंचायतीराज » विधायक परमार ने बावलवाडा क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया

विधायक परमार ने बावलवाडा क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने आज  उपखण्ड खेरवाडा की उपतहसील बावलवाडा क्षेत्र के  राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढिंकवास एवं राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र मगरा के निर्माणाधीन भवनों का मौके पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से ही  मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी खेरवाडा  डाक्टर अरुण  मीणा को निर्देश कि भवनों का कार्य गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए शीघ्र ही निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करवाये।
   इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष शान्ति लाल कसोटा, संगठन महासचिव मोहनलाल औदिच्य , कांग्रेस  मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, पूर्व सरपंच गटुलाल कसोटा , समाज सेवी लालू राम भगोरा,वार्ड पंच अर्जन दरंगा, पूर्व वार्ड राजु लाल गरासिया, नाथू सिंह गरासिया, प्रकाश खराडी, कैलाश खोखरिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?