
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भाणदा में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा हुईं।
ग्राम सभा की अध्यक्षता उपसरपंच चन्दूलाल पटेल की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा में सामाजिक लेखा परीक्षा एवं पारदर्शिता सोसायटी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग शासन सचिवालय जयपुर के ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ( बीआरपी )चन्दूलाल मेघवाल ने महानरेगा के तहत किये गये वित्तीय वर्ष 2024-2025 के पिछले छह महीने के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यो का कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन, रिकार्ड संधारण संबंधित कार्यो से जुङे दस्तावेज़, पत्रावली की सत्यापन किया गया व जाँच रिपोर्ट को ग्राम सभा में ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जिस पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। महानरेगा मजदूरों से जुड़े कार्य व हक अधिकार कार्य स्थल पर सुविधाओं सहित पुरा काम पुरा दाम के रूप में महानरेगा एक्ट के प्रावधानों के अनुसार समय पर श्रमिकों को रोजगार अधिक उपलब्ध करवाने पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने व श्रमिकों से जुड़ी समस्या के बारे में समय पर समाधान के सुझाव दिए। ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्ङो से 7 कार्यो के सर्व सम्मति से विकास कार्य के प्रस्ताव लिए गये। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी पंचायत समिति खैरवाङा से प्रभारी लक्ष्मण लाल ङामोर, उप सरपंच चन्दूलाल पटेल, कनिष्ठ लिपिक जयंती लाल अहारी, समाजसेवी सेवा निवृत्त उप प्रधानाचार्य कान्ति लाल कलाल, संदीप पटेल, देवचन्द पंचाल , मूलचंद कलाल, लक्ष्मी नारायण भाटिया, रूपनारायण जोशी, कृषि पर्यवेक्षक विकास सुथार, पटवारी मोहित चौबीसा, आशा सहयोगिनी सहित प्रबुद्धजन व ग्रामीणों की उपस्थिति थे।








Users Today : 14