
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भींडर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिका माता मंदिर परिसर में जलझुलनी एकादशी के उपलक्ष में सोमवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजिन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजनो ने हिस्सा लिया।
कालिका माता मंदिर ट्रस्ट की ओर आयोजित कार्यक्रम में गायक कलाकारो एवं श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन किया गया।
प्रसिद्ध लोक गायक शंभू धनगर अपनी गायकी का जादू बिखेरा
शंभू धनगर के धार्मिक भजनों पर रात भर श्रद्धालुओं ने जम कर आनंद लिया।
ट्रस्ट ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सहयोगियों का आभाल व्यक्त किया।
जलझुलनी एकादशी पर यहां हजारों की संख्या में आसपास के भक्तजन इकट्ठा होते हैं और प्रभु सांवलिया सेठ को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण करा स्थानीय तालाब पर जलअभिषेक किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां और सामाजिक और धार्मिक संदेश देते हुए प्रदर्शनी होगी।








Users Today : 6