Home » ताजा खबरें » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष व पूर्व मंत्री स्व. डॉ गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष व पूर्व मंत्री स्व. डॉ गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि दी

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में पहलगाम (कश्मीर) में मारे गए निर्दोष भारतवासियों व पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ .गिरिजा व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ,इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,  खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, मावली पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव,देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा,मंडल अध्यक्ष देवकिशन लोहार,शंकर गायरी,प्रभुलाल जाट,मनोहर गुर्जर,रूपलाल डांगी ,खेमली संगठन महामंत्री मांगीलाल प्रजापत,डबोक सरपंच भगवतीलाल पाटीदार,ब्लॉक महासचिव श्रवण सिंह राजपूत,ब्लॉक प्रवक्ता महेश पालीवाल,मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,इकराम शेख,युवा नेता शांतिलाल डांगी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर,पूर्व पार्षद प्रकाश वीरवाल ,नारायण पालीवाल,धर्मचंद डांगी,नरेंद्र वीरवाल , बबलू गोस्वामी,कैलाश गुर्जर,करतार खत्री,दामोदर जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने विचार व्यक्त हुए कहा कि पहलगाम घटना का जवाब आतंकवादियों को देना चाहिए,केंद्र सरकार इस सम्बन्ध में जो भी निर्णय लेगा ,उस निर्णय के साथ पूरा देश खड़ा हे, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास के निधन को अपूरणीय क्षति बताया,इन्होंने मावली क्षेत्र के लिए बहुत विकास कार्य किए हे,नवोदय विद्यालय,मावली – बड़ीसादड़ी ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का शुभारंभ इनके कार्यकाल की देन हैं!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?