Home » जयंती » देश के प्रथम प्रधान मंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

देश के प्रथम प्रधान मंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

खेरवाडा। महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाडा में मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, मुख्य अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वाणावत, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष नवाघरा वीरेन्द्र सिंह गरासिया,ब्लॉक कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर, मण्डल अध्यक्ष जवास थावरचंद डामोर थे।
   कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गॉंधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत का शासन किया।
  वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतन्त्र – वास्तुकार माने जाते हैं।
    इससे पूर्व  अतिथियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों,क्षेत्र के सरपंचगणों, कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हार्दिक श्रद्धांजलि दी।
    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी,ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल,  महासचिव प्रदीप कुमार भणात, रतन लिम्बात,देहात जिला कांग्रेस ओ बी सी सचिव लोकेश बसेर,मोहसिन मकरानी, मुकेश अग्रवाल, हितैष जैन, सरपंच कल्पेश डामोर, किशोर भगोरा,बाबूलाल मीणा, जान मोहम्मद,शंकरलाल डामोर, प्रभुलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?