




खेरवाड़ा। ब्लॉक कांग्रेस ऋषभदेव ने ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रूप लाल मीणा की अध्यक्षता में नेहरू जी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सदस्य जयप्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित नेहरू आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने इस देश के विकास में नीम की ईट का काम किया। जिस समय नेहरू जी प्रधानमंत्री बने थे उसे समय देश की स्थिति ठीक नहीं थी, देश में गरीबी भुखमरी और बेरोजगारी चरम सीमा पर थी तब नेहरू जी ने अपने सूझबूझ से अपने देश को संभाल। उक्त कार्यक्रम में सरपंच चंपालाल मीणा, भेरूलाल मीणा, कावरचंद मीणा, पार्षद अशोक जैन, दशरथ मीणा, सेवादल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीयूष जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित कुमार मीणा, अर्जुन लाल मीणा, शांतिलाल मीणा ,केशु लाल मीणा, वार्ड पंच नाना लाल मीणा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।