मावली चलो ,मावली चलो
जो सरकार खाद न दे सकी ,वो सरकार बदलनी है
किसानों के सम्मान में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी मैदान में
मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली विधानसभा के अन्नदाताओं (किसानों) को भाजपा सरकार समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है ,जिससे उनकी फसल खराब हो रही हे,कही खाद आ रहा है वो खाद बहुत कम मात्रा में आ रहा है,उस खाद को लेने हेतु लंबी लाइन में किसान भाई व बहन इस तीव्र सर्दी में सुबह 5 बजे से भूखे,प्यासे खड़े हे,उनमें से अनेक किसानों को खाद नहीं मिलने से निराश घर लौटना पड़ रहा है ,कुछ समय पहले अतिवृष्टि से किसानों की पकी हुई फसल ख़राब हो गई थी,उसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला हे,अतः मावली विधानसभा के किसानों को खाद उपलब्ध कराने हेतु व फ़सल मुआवजे दिलाने हेतु उपखंड मुख्यालय मावली पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन मावली के लोकप्रिय विधायक पुष्करलाल डांगी की अगुवाई में दिया जाएगा, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा,मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन भी उपस्थित रहेंगे, इस अवसर पर मावली विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं,जनप्रतिनिधियों,आम जनता व किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने साथियों के साथ में दिनांक 09 दिसंबर 2025 मंगलवार को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली आने का आवाह्न किया है, वहां से एकत्रित होकर उपखंड कार्यालय मावली पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दिया जाएगा ! यह जानकारी मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू ने दी !








Users Today : 16