Home » जनसमस्या » नाकोड़ा नगर वासियों ने सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग को सौंपा ज्ञापन

नाकोड़ा नगर वासियों ने सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग को सौंपा ज्ञापन

हनुमान मंदिर का ताला खुलवाने की मांग
सोमनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर की चर्चा

उदयपुर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)31 अक्टूबर। नाकोड़ा नगर वासियों ने आज सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग को ज्ञापन सौंपकर कोलोनी में स्थित सार्वजनिक सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में स्थित हनुमान  मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की। कॉलोनी के वरिष्ठ और मंदिर निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुलाब सिंह,  दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में नाकोड़ा नगर वासियों के प्रतिनिधिमंडल  ने आज सहायक आयुक्त जतीन कुमार गांधी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, साथ ही सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा पाठ की गतिविधियों को संचालित करने एवं मंदिर की देखरेख व विकास के लिए देवस्थान विभाग में कॉलोनी वासियों द्वारा प्रस्तुत पंजीकरण फाइल में चल रही कार्रवाई को शीघ्र निपटान करने एवं मंदिर की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की । बताया गया कि पुजारी द्वारा सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में बने हनुमान मंदिर पर  अधिकांश समय के लिये ताला लगा दिया जाता है। जिससे श्रद्धालु पूजा अर्चना नहीं कर पाते हैं। उन्होंने तुरंत ताला खुलवाने की मांग की ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?