






मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली से वल्लभनगर जाने वाली स्टेट हाईवे रोड पर गोलवाड़ा ग्राम पंचायत के वहां एक रेलवे क्रॉस पुलिया है जिसके नीचे से होता हुआ यह रोड जाता है बारिश होती है जब इस पुलिया के नीचे बहुत ही ज्यादा जल भराव भर जाता है
रेलवे वालों ने पहले पानी निकासी की पाइपलाइन डाल रखी थी तो पानी निकल जाता था जिससे कि यहां आने जाने वाले राहगीरों व संसाधनों व समस्त ग्राम वासियों व स्कूल के बच्चे व मवेशियों को कोई तकलीफ नहीं थी नेशनल हाईवे रोड वालों का काम चालू हुआ तो रोड वालों ने पुलिया के पानी निकासी के पाइपलाइन तोड़ दी पुलिया के नीचे पानी भर जाता था पानी भर जाने के कारण इस रोड पर आने जाने वाले सभी राहगीरों को गांव के समस्त ग्राम वासियों को व अन्य राहगीरों संसाधनों को आने-जाने में बहुत तकलीफ होती है कि यह पानी भराव की समस्या पहले भी दो-तीन बार हो चुकी है हमने रोड बनाने वाले ठेकेदार के कर्मचारी सुपरवाइजर व इंजीनियर से संपर्क किया कहा कि इस समस्या का कोई परमानेंट समाधान किया जावे तों
उन्होंने थोड़ा बहुत सुनकर थोड़ा पानी निकासी कर फॉर्मेलिटी करके चले जाते हैं आज भी वही हालत है इस पुलिया के नीचे पानी बहुत ज्यादा भर गया है टू व्हीलर नहीं आ जा सकते हैं फोर व्हीलर भी और बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं वह भी पानी ज्यादा भराव के कारण वजह से खराब हो जाते हैं आज भी लगभग चार-पांच फोर व्हीलर करें वह 8-10 टू व्हीलर खराब हो गए हैं अभी तक सर टू व्हीलर तो निकल भी नहीं पाते हैं अगर निकले तो भी तुरंत पानी भर जाने के कारण खराब हो जाते हैं स्कूल के बच्चे वहां से नहीं निकले पा रहे हैं वापस अपने घर गए और बहुत सारी तकलीफ हो रही है इस समस्या का समाधान के लिए भाजपा डबोक मंडल के उपाध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर पूर्व सरपंच भूरालाल गुर्जर ,रामेश्वर गुर्जर ,हीरालाल गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर ,अजय गुर्जर ,देवेंद्र सुथार ,लालाराम गुर्जर ,हीरालाल गुर्जर ,रामलाल गुर्जर, पप्पू लाल गुर्जर ,रमेश गुर्जर ,सौरभ गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर ,सुंदरलाल नाई ,कालूराम भील वह ग्राम के सभी ग्राम वासियों मैं इस समस्या का समाधान कराने की प्रशासन से गुहार लगाई !








Users Today : 25