
मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)!ग्राम गादोली में 50 वर्षों के विवाद का हुआ समाधान 108 बीघा खातेदारी जमीन का आपसी सहमति से कैम्प में करवाया गया विभाजन
सेवा पर्व पखवाडा के अन्तर्गत ग्राम गादोली, तहसील मावली में दिनांक 03.10.2025 को आयोजित “ग्रामीण सेवा शिविर” में सहखातेदारान् श्री उदयलाल पिता वगतावर, कन्हैयालाल, मोहनलाल पिता चतरभुज गुर्जर वगैरह के परिवार के लगभग 60 लोगों की ग्राम गादोली, तहसील मावली में करीबन 108 बीघा शामलाती भूमि खाते में दर्ज रेकार्ड है जिसका मौके पर बंटवाडा नही होने के कारण कई प्रकार की समस्याएं एवं आपसी विवाद होने की स्थिति बनी रहती थी।
जिस पर उपखण्ड अधिकारी महोदय मावली श्री रमेश सीरवी पुनाडिया एवं तहसीलदार मावली श्री दिनेश कुमार यादव के प्रयासों से समस्त सहखातेदारान् द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2025 में उपस्थित होकर सहमति विभाजन करवाने हेतु प्रार्थना पत्र पेश किया गया।
जिस पर राजस्व कार्मिकों एवं अधिकारियों के पूर्ण सहयोग से 108 बीघा खातेदारी भूमि का आपसी सहमति विभाजन पूर्ण हुआ। 108 बीघा खातेदारी भूमि का लगभग 50 वर्षों बाद बंटवाडा होने से सभी खातेदारान् को खुशी का एहसास हुआ और सभी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।








Users Today : 44