वल्लभनगर विधायक डांगी के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने विधायक को भेजा पत्र
वल्लभनगर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने बीते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर भटेवर से वाया भींडर -कानोड़ – धरियावद होते हुए प्रतापगढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग की थी, जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी को पत्र लिखकर बताया कि भटेवर से वाया भींडर -कानोड़ – धरियावद होते हुए प्रतापगढ़ तक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण करने के संबंध में आपका पत्र प्राप्त हुआ है, पत्र को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।
आपको बताते चलें कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए वर्षों से मांग चली आ रही है। लेकिन कोई भी नेता यह मांग पुरी नहीं करा पाया है, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में यह मांग पुरी होने की उम्मीद जगी है।








Users Today : 43