





मावली ! मावली तहसील की पंचायत वासनीकला के अन्दर फतहनगर रोड स्थित राजफेड के पीछे लदाना रोड़ पर स्थित ऊस अमीनो प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी संचालित है , इस कम्पनी पर ग्रामीणों ने लगायें गम्भीर आरोप , ग्रामीणों ने कहा की यह कम्पनी जमीन के अन्दर अपना वेस्ट केमीकल को छोड़ती है , जिससे आस पास के कुए ,नलकूप व जमीने खराब हो गई है व इस पानी के सेवन से कई पशुओ की मृत्यु तक हो गई है , जब इस कम्पनी की ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई तो,शिकायत पर दिल्ली से पर्यावरण प्रदूषण की टीम आयी ओर इस कम्पनी को सीज करके गई थी , लेकिन इन्होने वापस चालु कर दी, ग्रामीणों की पुनः शिकायत पर SDM मावली मौके पर आये और कम्पनी का निरीक्षण किया!
जब हमारे न्युज संवाददाता ने कम्पनी के संचालक से आरोपों की सत्यता को लेकर बात करनी चाही तो कम्पनी संचालक ने बात करने से मना कर दिया!








Users Today : 3