Home » जनसमस्या » बिजली के खंभे, डिपी, केबल तार हादसे को आमंत्रित करते हुए।

बिजली के खंभे, डिपी, केबल तार हादसे को आमंत्रित करते हुए।

बिजली विभाग सो रहा कुंभकरणी निंद में।

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली उपखंड के लदानी गांव के होली थड़ा क्षेत्र में बिजली सप्लाई की तीन डिपी लगी हुई है।

कांटे ,विलायती बबुल, झाड़ियों, बैल आदि ने केबल तार, खंभे व डिपी को झकड़ लिया है। किसी भी समय हादसा होने की आशंका है । गाँव का मुख्य रास्ता होने के कारण मवेशी, भी आते जाते हैं। स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों व आम लोगों के लिए भी आये दिन हादसे की संभावना है।

मंगलवार को एक डिपी खराब हो जाने से आधा गाँव रहा अंधेरे में । बुधवार को प्रातःकाल तक किसी ने नहीं ली सूध ।

बिजली विभाग द्वारा रखरखाव समय पर नहीं करने के कारण वर्षा ऋतु में हादसे की आशंका बनी रहती है ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?