Home » जनसमस्या » खेरवाड़ा में छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व विधायक को दिया ज्ञापन

खेरवाड़ा में छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व विधायक को दिया ज्ञापन 

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा की 500 से ज्यादा छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सोमवार को पूर्व विधायक नानालाल अहारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। महाविद्यालय की छात्राएं जुलूस के रूप में महाविद्यालय परिसर से डाक बंगले पहुंची जहां पूर्व विधायक अहारी को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा व जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के नाम से ज्ञापन दिया। ज्ञापन में महाविद्यालय के तीन प्रोफेसर हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान एवं वनस्पति शास्त्र के डेपुटेशन को तत्काल निरस्त कराने ,महाविद्यालय में रिक्त रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, गणित, गृह विज्ञान एवं संगीत विषय के पदों को शीघ्र भरने ,विज्ञान संकाय के प्रथम सेमेस्टर में कई छात्राओं के सीट भर जाने के कारण प्रवेश से वंचित रह गई हैं, इसलिए विज्ञान संकाय जीव विज्ञान में एक सेक्शन और बढ़ाने, महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में एक भी प्रयोगशाला नहीं होने के कारण प्रायोगिक कार्य बाधित हो रहे हैं अतः प्रयोगशाला खोलने तथा महाविद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण कराने सहित कई मांगे की गई है ।इस दौरान पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी प्रहलाद भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?