Home » जनसमस्या » बदबू से नाक सिकोड़ते राहगीर , बेखबर प्रशासन

बदबू से नाक सिकोड़ते राहगीर , बेखबर प्रशासन

पूरा रास्ता कचरे के ढेर से अटा पड़ा

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। सरकारी हॉस्पिटल रोड पर हर वक्त पसरा रहता है कूड़े मलबे का ढेर। पैदल जाने वाले राहगीरों को अगर अस्पताल जाना है तो उन्हें अपने सांस को रोकना होता है ताकि बदबू से बचा जा सके। एक और कचरे का ढेर तो दूसरी तरफ कस्बे के निर्माण कार्यों में बचे मलबे का ढेर ट्रैक्टरों द्वारा आए दिन डाला देखा जा सकता है। स्थानीय निवासी सरफराज खान ने बताया कि सी एच सी के स्टाफ और कस्बे से जुड़े दो गांव मानापाड़ा व महुदरा जाने वाले सैकड़ों लोगों का इन दोनो पुलियाओ से निकलना तक दुभर है। कई बार स्वयसेवी संस्थानों द्वारा प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करवाया गया फिर भी हालात जस के तस बने हुए है।
“इनका कहना है
डंपिंग यार्ड बनने के बाद भी कूड़ा मलबा डालने का काम अनवरत जारी है, बाजारों से दू पहिया वाहन वाले रोज अपना कूड़ा भर के लाते है और नदी में जहा तहा फेंक जाते है। हमने कई  ज्ञापन के माध्यम से इस समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
               आफताब मकरानी
              स्थानीय, समाजसेवी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?