Home » गीतांजलि हॉस्पिटल » गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी प्रोग्राम का सफल समापन, प्रतिभागियों ने प्राप्त किया अत्याधुनिक प्रशिक्षण

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी प्रोग्राम  का सफल समापन, प्रतिभागियों ने प्राप्त किया अत्याधुनिक प्रशिक्षण

उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!15 फरवरी 2026। गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा आयोजित “एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट” विषय पर दो दिवसीय लाइव सर्जरी एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को लाइव सर्जरी, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा उन्नत इम्प्लांट तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में देशभर से आए 350 प्रोस्थोडॉन्टिस्ट, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन, फैकल्टी मेम्बर्स, पीजी एवं यूजी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय दिवस पर हैंड्स-ऑन सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को ज़ायगोमैटिक इम्प्लांट प्लेसमेंट, इमीडिएट लोडिंग प्रोटोकॉल, प्टेरिगॉइड इम्प्लांट्स तथा जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों में सटीक उपचार योजना बनाने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
जयपुर से आए वरिष्ठ मैक्सिलोफेशियल सर्जन एवं इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. संकल्प मित्तल, राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, जयपुर ने प्रतिभागियों को ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी की नवीनतम सर्जिकल तकनीकों, जटिल केस मैनेजमेंट तथा सफल उपचार परिणामों के लिए आवश्यक वैज्ञानिक सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी। लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति कुंडू ने इम्प्लांट प्रॉस्थेसिस के रिहैबिलिटेशन पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें इम्प्लांट के पश्चात् कार्यात्मक एवं एस्थेटिक पुनर्स्थापन की आधुनिक तकनीकों, डिजिटल प्लानिंग तथा दीर्घकालिक सफलता के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल पर प्रकाश डाला। उन्होंने जटिल क्लिनिकल केसों के सफल उपचार के अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से समृद्ध किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. बालाजी मनोहर एवं सचिव डॉ. ज्योति कुंडू ने गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के सीईओ श्री ऋषि कपूर, गीतांजली ग्रुप, डॉक्टर्स एवं समस्त प्रशासन का कार्यक्रम की सफलता में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के प्रसार एवं चिकित्सकों के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन से गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर ने एक बार पुनः उन्नत दंत चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को सुदृढ़ किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित