उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा उदयपुर सोसायटी ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स के सहयोग से 14 व 15 फरवरी 2026 को दो दिवसीय “गीतांजली पैथटॉक 2026” जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी, शनिवार को प्रातः 08:15 बजे होगा।
कॉन्फ्रेंस की थीम “डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी में उभरते रुझान: क्या नया है, क्या प्रासंगिक है और आगे क्या” रखी गई है। इस सम्मेलन में देश के प्रख्यात ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे तथा राजस्थान और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से पैथोलॉजिस्ट, शोधकर्ता और मेडिकल विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल होंगे। सम्मेलन में डॉ. सुमित गुजराल (टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई) खून व लिम्फाइड अंग के कैंसर, डॉ. तृप्ति पाय फेफड़ों व स्तन कैंसर, डॉ. सुभाष यादव पेट व जननांगों के कैंसर व डॉ आयुषी सहाय मस्तिष्क के बारे में बतायेंगी|
सम्मेलन के दौरान 8 वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विषयों पर शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही उभरते पैथोलॉजिस्ट्स के लिए लाइव स्लाइड टीचिंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है तथा उत्कृष्ट शोध कार्यों को सम्मानित करने हेतु रिसर्च अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन पैथोलॉजी क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, नवीन शोध और आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।







Users Today : 0